श्री कोलायत। भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर कोलयात के हदा मंडल में आज कार्यशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष चोरू राम मेघवाल कि अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंडल संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल ढाल, सेवा पखवाड़ा संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन लाल प्रजापत बतौर अतिथि रहे।
इसमें आगामी दिनों में बल्ड शिविर , बौद्धिक सम्मेलन, मंदिर चौपाल सफाई कार्यक्रम, आदि कार्यक्रम हदा मंडल में किए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान चुन्नी लाल सिंह राजपुरोहित, दुर्ग सिंह, रानू सिंह, महेंद्र सिंह, हीरालाल सुथार , स्वरूप सिंह बाला, उमा राम मेघवाल, जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह सह संयोजक, गणेश सिंह, राजू सिंह , भंवर सिंह, फिलजी सुथार, दलीप सिंह, ईश्वर सिंह, दुल दास साध, पप्पू सिंह उपस्थित रहे।