कोलायत भाजपा मंडल मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

श्री कोलायत। आज कोलायत भाजपा मंडल की माली समाज धर्मशाला में आत्मनिर्भर भारत एवं सेवा पखवाड़े की मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर गिरी ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी पाईवाल रहे।

पाईवाल ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल पदाधिकारीयो को संबोधित किया। आगामी 17 सितम्बर से 25 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन ढाल, जिला कार्यालय मंत्री जेना महाराज,  रामगोपाल गेधर, रामरतन पंवार, एडवोकेट ओमप्रकाश चौहान,सुरेश सुथार, रामचंद्र आचार्य, मूलनाथ, शंभुदयाल कुम्हार, सुन्दर कांटिया,जयराम ढाल,नखताराम प्रजापत,अशोक मेघवाल उपस्थित रहे।