बीकानेर। मानव जन जागृति संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2025 के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए राजस्थान प्रदेश से चयनित 51 शिक्षकों में से एक के रूप में बीकानेर के श्री दीनदयाल जनागल अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी नाईयों क़ी बस्ती कोलायत को एम. बी. होटल चोमू जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया है।
मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों में से 51 शिक्षकों का चयन कर उन्हें “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान समारोह 05 सितम्बर 2025, शुक्रवार को चोमू (जयपुर) में भव्य रूप से आयोजित हुआ जिसमे स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा, सुबीर कुमार गुप्ता IAS, दामिनी सुबीर कुमार गुप्ता IAS एवं मानव जन जागृति संस्थान के पदाधिकारीयों के करकमलों से 51 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान 2025 सम्मान से अलंकृत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने कहा कि आज के इस भव्य समारोह में सम्मानित इस गुरुजनों की यह उपलब्धि न केवल शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज और राष्ट्र को भी प्रेरणा देने वाली है। मानव जन जाग्रति संस्थान शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत सभी गुरुजनो के उज्ज्वल स्वस्थ जीवन एवं शिक्षक समुदाय में सदैव शकारात्मक कार्य करते रहने की मंगलकामनायें करता है।