गुलामवाला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

कोलायत। विधानसभा क्षेत्र कोलायत के बज्जु उपखंड की ग्राम पंचायत बिजेरी के ग्राम गुलामवाला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शनिवार को जुलूस निकाला गया।

गाँव के विभिन्न मार्गों से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह, श्रद्धा व मोहब्बत के साथ अपने प्यारे आका हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा की पैदाइश का दिन मनाया। इस दौरान नात-ए-पाक, तिलावत-ए-कुरान और सलाम के बीच ‘यारसूलल्लाह’ के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हज़रत मुहम्मद की पैदाइश इंसानियत के लिए रहमत, बरकत और नूर का पैग़ाम लेकर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने मिलजुलकर अमन, भाईचारे और इंसानियत की हिफाज़त का संदेश दिया। झझु ग़जनेर गुडा में भी मनाया गया।