बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में डीएसटी और खाजूवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी हथियार तस्कर सिवा गिरफ़्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सिवा बज्जू थाना के हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर हथियार सप्लाई करता था, 2024 में 12 हथियार और 40 राउंड के साथ श्रवण सोडा पकड़ा गया था। बताया जा रहा है की सोडा 2 माह पहले ही जेल से आया बाहर। श्रवण की गैंग से जुड़े समीर से भी पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है।
पुलिस अब श्रवण और उसके साथी राजेश तरड़ हिस्ट्री शीटर की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में एएसपी सौरभ तिवाड़ी, डीएसटी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत और साइबर सेल एएसआई दीपक यादव की अहम भूमिका रही है ।