श्रीगंगानगर में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में मीरा चौक पुलिस ने चौकी के सामने से मौसम विभाग की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित ओवरब्रिज के निकट एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें एक पिस्तौल, 12 बोर के पांच और 38 बोर के दो कारतूस बरामद किये।

 

 

पुलिस ने कार में सवार अभय सिंह उर्फ बंटी, उसके भाई अजयसिंह उर्फ गोरा, विजयसिंह उर्फ कीर्तसिंह और शरणसिंह उर्फ शन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ये चारों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।