जोरदार हुआ धमाका, बिजली का करंट लगने से किसान की मौत, पढ़ें न्यूज़

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगलहेड़ी गांव में शीशराम गुर्जर रात करीब आठ बजे घर पर था।

अचानक घर की बिजली चली गई। कुछ देर बाद जब बिजली आई तो बिजली मीटर में जोरदार धमाका हो गया। उस समय शीशराम मीटर के पास ही खड़ा था और उसे देख रहा था। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आज राजीव गांधी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।