जयपुर। राजस्थान में उच्च न्यायालय बार संघ, जयपुर के लिए मतों की गिनती शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। बार संघ के चुनाव के तहत कुल 17 पदों के लिए अधिवक्ताओं ने कल मताधिकार इस्तेमाल किया, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पद शामिल हैं। मतदान गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कुल 5323 पंजीकृत वकील इस चुनाव में मतदान के पात्र थे, जिन्होंने विभिन्न पदों के लिए अपने मत डाले। चुनाव परिणाम दोपहर बाद आने की संभावना है।