विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र: जिला स्तरीय समिति की बैठक 12 को

बीकानेर। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन 12 दिसम्बर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक ने संबंधित विभागों को अपने विभाग की अनुपालना प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए पत्र प्रेषित किया है।