दियातरा। श्री नारायण गुरु महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ग्राम दियातरा में स्थित श्री नारायण गुरु जी महाराज मंदिर, मैन बाजार परिसर में संगीतमय श्री रामकथा का पावन आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 14 दिसंबर को प्रातः 10:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगी, जो दत्तात्रेय जी मंदिर लाखोलाई तालाब से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद 14 से 22 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा।
हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन 23 दिसंबर को सुबह 10:15 बजे से होगा। वहीं जागरण कार्यक्रम 22 दिसंबर की रात 8:15 बजे से प्रारंभ होगा।
इस संगीतमय कथा का वाचन गौ भक्त बालव्यास पंडित दीपक जी महाराज यज्ञ हवन यज्ञाचार्य पं. जेठा महाराज एवं पं. पुखराज उपाध्याय द्वारा किया जाएगा