ट्यूरिन (इटली)। विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स में अपने खितबा के बचाव की शुरुआत ओलंपिक मिश्रित युगल के कांस्य पदक विजेता फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे पर जीत के साथ की। इटली के दिग्गज सिनर ने सोमवार को इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेले गये मुकाबले में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को 7-5, 6-1 से हराकर लगातार 27वीं जीत हासिल की। यह एटीपी फाइनल्स में बिना ब्रेक हुए उनकी लगातार छठी जीत है।
मैच जीतने के बाद सिनर ने कहा, “यहां खेलने का एक नया एहसास है, कोर्ट थोड़ा अलग है, इसलिए मैं खुश हूं कि हमने कैसे एडजस्ट किया। आपको पूरे मैच में फोकस रहना होता है, जैसे ही आप एक ब्रेक देते हैं, रिकवर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज, मैं बहुत फोकस्ड था। मैं खुश हूं, देखते हैं अगला मैच कैसा जाता है।” पेरिस मास्टर्स फाइनल में कनाडाई खिलाड़ी को हराने के ठीक आठ दिन बाद सिनर ने यह जीत दर्ज की है।