शाह ने अमूल, इफको को विश्व की शीर्ष सहकारी संस्था होने पर बधाई दी

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अमूल और इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (आईएफएफसीओ) को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।


श्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! अमूल और इफको को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह अमूल से जुड़ी लाखों महिलाओं के अथक समर्पण और इफको में योगदान देने वाले किसानों के लिए सम्मान बात है। यह सहकारी संस्थाओं में असीम संभावनाओं का भी प्रमाण है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के वैश्विक मॉडल के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं।”