बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर में प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह की स्मृति में संग्रहालय बनाया जाएगा। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि को इसके लिए जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए।
मेघवाल ने कहा कि प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह के बचपन के 10 वर्ष बीकानेर में गुजरे। उनके पिता सरदार श्री अमर सिंह धीमान, तत्कालीन महाराजा गंगासिंह के शासन में सार्वजनिक निर्माण विभाग में सर्वेक्षक थे। इस वजह से श्री जगजीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में ही हुई।
उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह ने देश और दुनिया में बीकानेर एवं श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया। आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी रहे, इसे ध्यान रखते हुए बीकानेर में उनकी स्मृति में संग्रहालय बनाया जाएगा।