जैसलमेर जिले में हुए बस हादसे की कराई जानी चाहिए जांच-गहलोत

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने जैसलमेर जिले में बस में आग लगने से बीस लोगों की मौत के मामले को जांच विषय बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को कंपनी से बात करके इसकी जांच कराई जानी चाहिए। श्री गहलोत ने बुधवार को इस घटना पर मीडिया के सवाल पर कहा “यह बहुत बुरा हादसा हुआ है, ये हादसे अभी और हुए थे दूदू के पास में भी और एक तो, हादसे का क्या करें, 20 लोग मारे गए, वेंटीलेटर पर हैं लोग, 70 प्रतिशत बर्न है तो यह बहुत ही दुखद घटना है और मेरे ख्याल से तो ये तो जांच का विषय भी है बस में आग लगी क्यों, ये जांच का विषय भी हो सकता है, कई बार नई बस खरीदते हैं, मैने सुना कोई दस दिन पहले ही बस खरीदी थी सुना है मैंने, तो पता नहीं कोई टेक्निकली गलत तो नहीं है, ऐसे वक्त में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बकायदा कंपनी में कंप्लेंट करनी चाहिए कि एक्सीडेंट भी नहीं हुआ और यह हादसा हुआ क्यों, कोई टेक्निकली फाल्ट हो गई, आग लग गई, मैनें सुना आग लगते ही जो दरवाजे थे वो लॉक हो गए जो सुनते हैं असलियत क्या है नहीं मालूम हम लोगों को पर इसको सरकार को चाहिए कि इसकी बाकायदा कंपनी से बात करके इसकी जांच भी करवाएं मेरा मानना है।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं अस्पताल में भर्ती घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।