श्री कोलायत। कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी कोलायत के खिलाड़ी सोनू सिंह राजपूत पुत्र रामनिवास सिंह राजपूत ने ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुई 14 वीं जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता में गोला फैंक में गोल्ड, भाला फैंक में रजत और तश्तरी फेंक में कांस्य पदक सहित एक साथ तीन मेडल जीते हैं।
कोच रामावतार सैन ने बताया की सोनू चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के बालान गांव का निवासी है और सोनू के बचपन में खेलते समय एक आंख में तीर लग गया था जिसकी वजह से एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ,जिसकी वजह से उसको दूसरी आंख से भी कम दिखाई देने लग गया। नेशनल स्तर पर एक साथ 3 मेडल जीतकर सोनू सिंह राजपूत ने एकडमी और कोलायत के साथ- साथ अपने गांव बालान का नाम भी रोशन किया है । सोनू पिछले डेढ़ साल से कोलायत में रहकर कोच रामावतार सैन से पैरा गेम्स का निशुल्क प्रशिक्षण ले रहा है।