नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार शाम जारी है। यह बैठक बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा के बाद शुरू हुयी।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इसमें बिहार चुनाव के भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद हैं।
इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार को होगी। इस बैठक में चुनाव की खास रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।