गौशाला के अनुदान हेतु बड़ा आंदोलन करने के लिए बैठक का आयोजन

 बीकानेर।   बीकानेर गौशाला संघ द्वारा गौशालाओं के अनुदान अन्य समस्याओं व गोचर ओरण भूमि अधिग्रहण करने के विरोध में एक बड़ी बैठक का आयोजन दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को दोपहर 11:00 बजे स्थानीय पुन्यानंद आश्रम जैसलमेर रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
 संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि वर्तमान में गौशालाओं को आर्थिक सहायता का अनुदान मिले 11 माह हो चुके हैं 11 महीने से गौशालाएं आर्थिक तंगी से गुजर रही है, गौशाला के यह हालात बन गए हैं, कि उन्हें गोवंश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उधर सरकार नई-नई योजनाएं गौशालाओं पर थोंप रही है, बिना कारण गौशालाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इन विषयों को लेकर 8 तारीख को एक व्यापक जन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि गौशालाओं को सरलता से अनुदान मिल सके, वह गौशालाओं का उत्पीड़न बंद हो।
गौ ग्राम सेवा संघ के महेंद्र सिंह लखासर ने बताया कि वर्तमान में बीकानेर विकास प्राधिकरण के द्वारा बीकानेर जिले के 188 ग्राम सहित बीकानेर शहर की 40000 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, उसका बीकानेर गौशाला संघ कड़ा विरोध करता है। इस विषय को लेकर 8 अक्टूबर को होने वाली बैठक में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि जो गोचर, गौवंश के काम आ रही है, उस गोचर का उपयोग बीकानेर विकास प्राधिकरण बेचने के लिए करें, यह सरासर को गोवंश व असंख्य जीव जंतुओं के हितों पर कुठाराघात हैं। इस बैठक में बड़े आंदोलन की तैयारी की रूप रेखा तय की जाएगी।
आज की बैठक में प्रेम सिंह घूमांदा, सुरेश कुमार जोशी, अगर सिंह परिहार,भैराराम नाई, सत्यनारायण स्वामी, हनुमान तर्ड, प्रेम गोदारा, सुनील व्यास, अनूप गहलोत, मालाराम सारस्वत, जगदीश सिंह राजपुरोहित,काशी झवर, बलदेव दास भदानी, हरिओम पुरोहित, त्रिलोक मारु, प्रकाश वेद, मनीष लखोटिया, उमाशंकर सोलंकी, विजय सिंह चारण, चांदवीर सिंह, मोहनलाल, मोती सिंह राजपूरोहित, शंकर पारीक, रुपाराम सुथार, जुगल किशोर पारीक, भंवरलाल बिश्नोई, जेठनाथ सिद्ध, अभय सिंह पंवार,बैरीशालसिह, महीपाल सिंह,कुशाल सिंह, प्रकाश पारिक, श्याम सुंदर पारिक, राधेश्याम शर्मा, मगाराम सियाग, पन्नालाल सियाग, मोहनलाल साद, दौऊलाल तावनिया आदि में भाग लिया।