खेत में काम करते हुए तबीयत बिगड़ी किसान की हुई मौत, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के गांव हियांदेसर में एक किसान की खेत में काम करते हुए तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। राधेश्याम पुत्र नारायणराम कुम्हार निवासी देसलसर मंडलावतान ने बताया कि उसका छोटा भाई 31 वर्षीय दुलाराम रोही हियादेसर में एक खेत लेकर काश्त कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4.30 बजे खेत में काम करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। खेत पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अरविंद कुमार को दी है।