एल्विश यादव के आगमन पर हिंदू संगठनों का विरोध

अंबिकापुर। यूट्यूबर और बिग बॉस सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव के शनिवार को अंबिकापुर पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।

होटल पर्पल ऑर्चिड के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एल्विश यादव के काफिले को रोक दिया था।जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थानीय निवासी के मुताबिक विरोध को देखते हुए एल्विश यादव अपने काफिले के साथ मौके से रवाना हो गए। हिंदू संगठनों ने एल्विश यादव पर सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यक्रमों का विरोध किया है।

हिंदू युवा नेता धीरज सिंह ने कहा,“हम एल्विश यादव के अश्लील और अभद्र कंटेंट का विरोध करते हैं। उनकी गतिविधियाँ युवाओं पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। हम उनके कार्यक्रमों को अंबिकापुर में नहीं होने देंगे।”