श्रीकोलायत। उपखण्ड मुख्यालय पर वोट चोर प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान ने बताया कि बैठक देशवाली कुम्हार धर्मशाला में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मज़बूत करने और हाल ही में सामने आए वोट चोर प्रकरण पर मंथन किया जाएगा।
बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष चौहान ने बताया कि इस अवसर पर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और संगठन की मजबूती के लिए ठोस सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।