बीकानेर। शहर में टूटी-फूटी सड़कों, बदहाल पेयजल सप्लाई व सफाई व्यवस्था के साथ जीने को मजबूर लोग, वहीं शहर के बाहरी क्षेत्रों के हालात और भी बुरे, बाबा रामदेव बस्ती के पीछे स्थित शिवा बस्ती धोराबास में लोग पेयजल को ही तरह रहे। करीब दो साल पहले डाली पाईप लाइन लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा, मंहगे दामों पर टैंकरों से पेयजल मंगवाने को मजूबर स्थानीय नागरिक, कई बार जनप्रतिनिधियों, प्रशासन व विभागीय अधिकारियों तक लगा चुके गुहार लेकिन हालात जस के तस, कई लोगों के यहां वोट नहीं होने की भी बताई जा रही सुनवाई नहीं करने की वजह, अब लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने की दी चेतावनी, परेशान लोगों ने कहा – गंदगी, सड़क को छोड़िए साहब आप तो पेयजल की ही व्यवस्था कर दें, परेशान महिलाएं बोलीं – कहने को तो रहते हैं बीकानेर शहर में लेकिन हालात गांव से भी बुरे हैं यहां, चार लाइन न्यूज ने मौके पर जाकर जानी धोराबास के लोगों की परेशानी।