श्री कोलायत। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत गजनेर में आज किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ। राजस्व ग्राम गजनेर, पटवार हल्का गजनेर, तहसील कोलायत की खसरा संख्या 387 में दर्ज पुश्तैनी भूमि का आपसी सहमति से खाता विभाजन कर दिया गया।
यह भूमि पुष्पा पत्नी राजूराम और मुनकी पत्नी केशुराम, निवासी कोटड़ा, की पुश्तैनी जमीन थी, जो सामलाती खाते में दर्ज होने के कारण दोनों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। सामलाती खाते के कारण वे कई योजनाओं से वंचित भी रह जाते थे।
शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दोनों खातेदारों की समस्या का समाधान हुआ और भूमि का विभाजन आपसी सहमति से कर दिया गया। समस्या सुलझने पर किसानों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे सहजता से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।