बाइक चोरी का खुलासा, नागौर और बीकानेर के दो आरोपी गिरफ्तार

नोखा। नोखा पुलिस ने शुक्रवार शाम बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पिंपली चौक निवासी द्वारका प्रसाद ने जॉकी शोरूम के पास वाली गली से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में भागीरथराम (25) निवासी चूटिसरा, नागौर और निशाचंद्र अली उर्फ बाबू (45) निवासी रामपुरा बस्ती, बीकानेर शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके द्वारा और कितनी बाइक चोरी की गई हैं। मामले की जांच थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुनि के नेतृत्व में की जा रही है। टीम में हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल तेजाराम, रामेश्वरलाल और पवन सिंह शामिल रहे।