एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री का आखिरी अल्टीमेटम, आज शाम तक लौटें काम पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम विहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान देते हुए हड़तालियों से शुक्रवार शाम तक काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं तो हमें नई भर्तियों की घोषणा करनी पड़ेगी।

दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह की हड़ताल अवधि में सरकार और कर्मचारियों के बीच पांच बार वार्ता हुई, जिनमें 10 मांगों में से चार मांगों को सरकार ने पूरा कर दिया है। वहीं तीन मांगों पर कमेटी बनाई गई है जबकि शेष तीन मांगों को उच्चस्तरीय चर्चा के लिए आगे बढ़ाया गया है।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि कल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है और आज से कर्मचारियों के काम पर लौटने की उम्मीद है। उन्होंने हड़ताल पर गए सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा,“एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य हित, राज्य हित और अपने हित में आज शाम तक काम पर लौट आएं। लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं तो हमें नई भर्तियों की घोषणा करनी पड़ेगी।”

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, वे भी काम पर लौट सकते हैं और उनके मामले पर विचार किया जाएगा। वहीं 25 बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में भी पुनर्विचार की बात कही गई।