प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान’ का उपजिला अस्पताल कोलायत में भव्य आयोजन, देखें वीडियो

श्री कोलायत। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उपजिला अस्पताल कोलायत में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अंशुमान सिंह भाटी रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, उपजिला अस्पताल प्रभारी महेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक सीएमएचओ सुनील जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद गहलोत, भाजपा नेता मंगेज सिंह भाटी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि जय सिंह भाटी, भाजपा युवा नेता कन्नू सांखी, भोलासर सरपंच पवन उपाध्याय, पृथ्वी सिंह राणा, शिव सिंह भाटी एवं मनोहर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य” संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र से किया गया।

स्वास्थ्य पर जागरूकता

चिकित्सकों ने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, एनीमिया की रोकथाम, स्तन कैंसर की समय पर जांच और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियाँ वितरित की गईं।

जनप्रतिनिधियों के विचार

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि “प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की सशक्तता को समर्पित है। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और राष्ट्र की आधारशिला है।” भाटी विश्वकर्मा जयंती पर विधान सभा क्षेत्र के सभी को बधाई भी दी।

पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। ब्लॉक सीएमएचओ सुनील जैन ने अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के “सेवा पखवाड़ा” के तहत जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद गहलोत, भाजपा नेता मंगेज सिंह भाटी, जय सिंह भाटी, कन्नू सांखी और अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रभात सिंह भाटी, युवा नेता नरसी दान मण्डाल, हनुमान सिंह खिखनिया, युद्धवीर सिंह भाटी, ग़जनेर सरपंच प्रतिनिधि जेठा राम कुम्हार, डॉक्टर शालिनी आचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहीं।

धन्यवाद ज्ञापन : अस्पताल प्रभारी महेंद्र सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह कार्यक्रम तभी सार्थक होगा जब हम इसे केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर निरंतर अभियान के रूप में आगे बढ़ाएँ।