कोलायत विधायक अंशुमान सिंह ने विकलांग छैलूसिंह को दिलवाई स्कूटी

दियातरा। कोलायत क्षेत्र के विधायक अंशुमान सिंह विकलांग छैलू सिंह स्कूटी दिलवाई। अपने विधानसभा क्षेत्र दियातरा में पहुंचे विधायक हुए ग्रामीणों से रूबरू और वहां पहुंचे विकलांग छैलू सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी लाडखान (नयागांव) ने विधायक से की वार्तालाप में बताया कि मैं 2014 को बॉर्डर होमगार्ड की ड्यूटी पर करौली मैं था।
अचानक पैर फिसलने से रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसी दिन से कमर के नीचे के हिस्से में सूनापन आ गया जिसके कारण मैं चल नहीं पा रहा हूं। मेरे तीन लड़कियां और एक लड़का हैं। कोई भी सहायता नहीं मिली हैं नहीं कोई बॉर्डर होमगार्ड से नहीँ कोई सरकारी ,क्योंकि एकमात्र कमाने वाला मैं ही था।
जो आज कहि आना जाना होता है तो दो लोग मुझे उठा कर गाड़ी में बैठाते हैं । वापस उतारते हैं।जब भी आना जाना कहीं पर है तो दो लोग लगते हैं। वार्तालाप करने के साथ ही विधायक ने अपनी तरफ से उन्हें हाथोंहाथ स्कूटी देने की घोषणा कर कर दी। रविवार को बीकानेर बुलाया और उन्हें अपने घर के आगे हीरो कम्पनी की स्कूटी तेल की टकी फूल करके भेंट कर चाबी दी। कहा अब आप अपनी मर्जी से घूम फिर सकते हो। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।