कोलायत। राजस्थान में इन दिनों मौसम कहर बरपा रहा है कही कही तेज बारिश ने काफी नुकसान हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत तहसील के भाने गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से सौं से अधिक भेड़ें मर गई।
घटना कर देर रात की बताई जा रही है। भाने गाँव पशु चिकित्सकों की टीम पहुँच गई और मौके पर जांच कर रही है। ये सारी भेड़ें भाने गाँव के रेवंत सिंह राठौड़ की बताई जा रही है। निष्पक्ष इंडिया के सावंददाता को यह जानकारी भाने गांव के सरपंच ओम सिंह राजपुरोहित ने दी।