बीकानेर। श्री कोलायात के अक्कासर में बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जन सुनवाई की। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क पर सार्वजनिक स्थानों के सामने जम्पर बनवाने, सड़क की मरम्मत, नवेली तक सड़क की मरम्मत, गजनेर तक सड़क की मरम्मत, बिजली के पोल पर ढीली तारों को सही करवाने, प्राइवेट स्कूलों में डमी क्लास चलाने, सरकारी स्कूल व हॉस्पिटल के जर्जर भवनों की मरम्मत करवाने व गांव में पशु हॉस्पिटल का स्वीकृत होने के बावजूद हॉस्पिटल नही बनाने जैसी कई समस्याओं को रखा।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सम्बधित विभाग के अधिकारीयों को समस्याओं से अवगत कराया ओर जल्द से जल्द समस्याओ को सुलझाने के निर्देश दिए। इस अवसर कोलायत एसडीम राजेश नायक, तहसीलदार पूनम कंवर, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सूंदर लाल राठी, पूर्व सरपंच प्रभुदयाल गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी, विमल सियाग, व समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीण मौजूद रहे।