जम्भेश्वर मंदिर में क्षेत्रवासियों दर्शन कर मांगी मंगलकामना, खेजड़ली के शहीदों को किया नमन,

जोधपुर। जिले के ग्राम खेजड़ली स्थित 363 शहीद स्थल पर भगवान श्री गुरु जम्भेश्वर जी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

इस पावन धरा पर माँ अमृता देवी बिश्नोई जी सहित 363 अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके अद्वितीय बलिदान ने पूरी दुनिया को प्रकृति और वृक्षों की रक्षा का अमर संदेश दिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी , राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल , विधायक अजय बिश्नोई जी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत जी, संस्था के अध्यक्ष मलखान सिंह बिश्नोई , मंत्री  के॰के॰ बिश्नोई और पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।