जयपुर। राजस्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां चार सितम्बर से राजस्थान और हरियाणा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
डा पूनियां के अनुसार वह चार सितम्बर को चूरू जिले के सिद्धमुख में मरुधरा आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके अगले दिन पांच सितम्बर को वह हरियाणा के रोहतक में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा हरियाणा प्रदेश बैठक में शामिल होंगे।
डा पूनियां छह सितम्बर को राजस्थान के जोधपुर में कर्नल सोनाराम की शोकसभा में शामिल होंगे और सात सितंबर को भरतपुर जिले के सलेमपुर कलां में शहीद सत्येंद्र सिंह प्रतिमा अनावरण, घाटरी में प्रतिभा सम्मान समारोह, फिर भरतपुर शहर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर के पति एवं भगत सिंह लोहागढ़ के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इससे पहले डा पूनियां बुधवार को जयपुर में भाजपा राजस्थान कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद अजमेर पहुंचकर राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेश रावत के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह अजमेर से डीडवाना पहुंचकर तेजाजी मंदिर में तेजा गायन में शामिल हुये।