देश के चर्चित फिल्म निर्देशक भंसाली पर बीकानेर में दर्ज हुई एफआईआर, जाने वजह

बीकानेर। भारत के चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन टीम के खिलाफ बीकानेर में एफआईआर दर्ज की गई है। बीकानेर के बीछवाल थाने में एक युवक ने धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता प्रतीक राज माथुर जोधपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जोड़ा गया था, लेकिन सभी व्यवस्थाएं कराने के बाद उन्हें बिना पेमेंट्स के हटा दिया गया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली एफआईआर दर्ज की गई है। भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।यह मामला उनकी आने वाली फिल्म “लव एंड वॉर” की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि एफआईआर में संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी और प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली व अरविंद गिल के नाम शामिल हैं। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराध किए गए।