बीकानेर। महाजन पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुये भारतमाला रोड पर अवैध डोडा पोस्त से भरी कार पकड़ा है। पुलिस ने इस कार्यवाही में 34 किलो 580 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले के राजप्रित सिंह व रवि बाजीगर को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। महाजन पुलिस थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने यह कार्यवाही की है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कालू थानाप्रभारी धर्मवीर को जांच सौंपी गई है ।