बीकानेर, श्रीकोलायत। जयपुर में संपन्न हुई 18 से 20 अगस्त को तीसरी राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर एकेडमी के 10 खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर पर हुआ है।
कोच रामावतार सैन ने बताया कि यह 10 खिलाड़ी 29 से 31 अगस्त तक ग्वालियर मध्य प्रदेश में होने वाली 14 वीं जूनियर और सब जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स टूर्नामेंट में भाग लेंगे । एक साथ 10 खिलाड़ियों के नेशनल चयन से पूरे कोलायत वासियों में खुशी की लहर है।
कोच सेन ने इन सभी खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय कोलायत की बिश्नोई धर्मशाला ट्रस्ट के सभी सदस्यों और कोलायत के विश्नोई समाज को दिया है जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलने के लिए बिल्कुल निशुल्क एक छोटा ग्राउंड दे रखा है जिसके कारण सभी खिलाड़ी राज्य स्तर और नेशनल स्तर पर पदक जीत रहे हैं।
खिलाड़ियों के नाम : भाग्य श्री, मोहम्मद सूफियान, सुरेन्द्र विश्नोई, विजयपाल सारस्वत, सुनील कुमार सांसी, राम कौशल्या विश्नोई, रवीना विश्नोई, सोनू सिंह राजपूत, श्रवण शर्मा, नितेश कुमार सांसी