साईबर क्राइम की टीम को छह लाख की संदिग्ध रिश्वत के साथ पकड़ा गया

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डीडवाना-कुचामन जिले में हरियाणा सिरसा पुलिस (साईबर क्राइम) की टीम को छह लाख रुपये की संदिग्ध रिश्वत के साथ पकड़ा हैं। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग के दौरान शनिवार देर रात हरियाणा के सिरसा थाना (साईबर काईम) के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एंव पुलिस स्टॉफ के अन्य सदस्यों को छह लाख रुपए की अवैध राशि सहित पकडा गया।

 

 


श्री गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो में सूचना मिली कि हरियाणा पुलिस का स्टॉफ हरियाणा में दर्ज साईबर क्राइम के मुकदमे की जांच एंव मुल्जिमों की तलाश के लिए आया हुआ है और संदिग्ध लोगों को डरा धमकाकर अवैध रूप से रिश्वत लेकर वाहन संख्या एचआर 24 जीवी 2222 से हरियाणा जा रहा है। इस पर कुचामन सिटी के क्षेत्र के त्रिशिंगिंया में आकस्मिक चैकिंग की जाकर श्री सुरेन्द्र कुमार एवं पुलिस स्टॉफ को छह लाख रुपए की अवैध संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ दबोच लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में अग्रिम जांच जारी है।