राजस्थान। प्रदेश के बीकानेर जिले में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर ग्यारह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जसरासर स्थित लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, देशनोक स्थित जय अंबे मेडिकोज एंड जनरल स्टोर एवं भुट्टा के चौराहे के पास स्थित मुस्कान मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 12 दिसम्बर 5 दिनों के लिए, मैनसर नोखा स्थित किसान मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हमालों की मस्जिद के पास स्थित नागौरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, रणजीतपुरा रोड गौडू स्थित यादव मेडिकल स्टोर, बीकमपुर स्थित जय श्री राम मेडिकोज, सिंजगुरु स्थित ओम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सीताराम गेट के पास, पुरानी गजनेर रोड स्थित न्यू चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 17 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए, खाजुवाला स्थित अशरफ़ी मेडिकल स्टोर एवं कक्कू स्थित हर्ष मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 17 से 26 दिसंबर तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।