कोलायत। आज कोलायत के स्थानीय सदर बाजार में एक हादसा हुआ जिसमें एक युवक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार बाइक का पिछला टायर बस के टायर के नीचे आ गया। गनीमत रही कि युवक को चोट नहीं आई।
स्थानीय सदर बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था काफी लचर होने के कारण वाहनों का जाम लगातार बना रहता है। पुलिस प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बे तरकीब खड़े वाहनों के आवागमन से बाधा उत्पन कर रहे है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।