जाट धर्मशाला श्री कोलायत में समाजसेवियों का होगा सम्मान समारोह

ट्रस्ट अध्यक्ष अजय पाल ज्याणी ने भामाशाहों को किया आमंत्रित

कोलायत। जाट धर्मशाला श्री कोलायतजी ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय पाल ज्याणी सेवानिवृत्ति RAS ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 नवम्बर (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे धर्मशाला प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पिछले दस वर्षों में जाट धर्मशाला के विकास कार्यों में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने धर्मशाला में कमरों के जिर्णोद्धार, ट्यूबवेल व सौर ऊर्जा संयंत्र, शौचालय, प्याऊ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में सहयोग किया है या नगद राशि से सहायता प्रदान की है, उन्हें स्मृति चिन्ह, साफा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष अजय पाल ज्याणी ने समाज के सभी भामाशाहों, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के गौरव और एकता का प्रतीक इस समारोह को सफल बनाएं।9610272396 पर संपर्क भी कर सकते हैं