मोटरसाइकिल के खंभे से टकराने से युवक की मौत

श्रीगंगानगर।  राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की बिजली के खंभे से टकराने से माैत हाे गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी नगर निवासी राजीव भाटिया (40) तड़के करीब चार बजे मोटर साइकिल पर कुछ सामान लेकर लौट रहा था कि जिला कलेक्ट्रेट के पास अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गयी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।