ऊंची कूद में यशिका माली ने सिल्वर और मानवी रामावत ने जीता कांस्य पदक, देखें वीडियो

श्री कोलायत। बीकानेर में आज से शुरू हुई 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में MRB स्कूल की याशिका माली ने ऊंची कूद में पूरे बीकानेर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मेडल और जय महावीर स्कूल की मानवी रामावत ने कांस्य पदक जीत कर पूरे बीकानेर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोच रामावतार सैन ने बताया कि यशिका माली का चयन राज्य स्तर पर हुआ है जो 28 अक्टूबर को बीकानेर टीम के साथ सीकर खेलने जाएगी।