श्री कोलायत। अक्टूबर को खाजूवाला में संपन्न हुई रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कपिल स्पोर्ट्स कोलायत की टीम ने कप्तान सवाई सिंह देवड़ा के नेतृत्व में सालासर धाम बीकानेर की टीम को फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। कोच रामावतार सैन ने बताया की कोलायत की टीम को विजेता रहने पर शानदार ट्रॉफी के साथ एक लाख गयारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए और सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट दिये गए ।

फाइनल मैच में प्रियांशु सेन ने सबसे अधिक 24 बॉल में 41 रन बनाए और अतुल सेन को टूर्नामेंट में सबसे अधिक 10 विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर के खिताब के साथ एलईडी टीवी इनाम में मिली। ट्रॉफी जीत कर कोलायत पहुंचने पर कप्तान सवाई सिंह, सुभाष बिश्नोई, सुंदर बिश्नोई, वैभव रामावत, दीपांशु सेन, अतुल सेन, प्रियांशु सेन, रामनिवास बिश्नोई, सोनू, अभिषेक जोशी, रविंद्र , बबलू, विनोद, आमिर, शहजाद सहित सभी विजेता खिलाड़ियों का कोलायत वासियों ने शानदार स्वागत किया