धर्मवीर गिरी बने मंडल अध्यक्ष, रामनारायण कुमावत व रामकुमार पंवार महामंत्री नियुक्त
कोलायत। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की ओर से कोलायत मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष धर्मवीर गिरी को कार्यकारिणी सूची जारी की। घोषित सूची के अनुसार धर्मवीर गिरी को मंडल अध्यक्ष, जबकि रामनारायण कुमावत और रामकुमार पंवार को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल सांची, ज्योति सांच, विश्वजीत सिंह भाटी, संधूदयाल कच्छवाह और भोमाराम ओड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर राधेश्याम प्रजापत, एड़ुकलम ओमप्रकाश चौहान, सुरेश सुथार और अमरचंद नायक को शामिल किया गया है। मंडल कोषाध्यक्ष मदनमोहन उपाध्याय होंगे।
मीडिया टीम में नये चेहरे
मीडिया सह संयोजक के रूप में प्रमोद प्रजापत, कविता सैनी, पवन सिंह राजपूतहित और हेमराज मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
संयोजक के रूप में रामेश कुमार गोहर, जबकि प्रवक्ता पद पर दिनेश गेण, भवानीदत्त दर्जी तथा हरिशंकर चारण को नियुक्त किया गया है।
70 सदस्यीय कार्यकारिणी में कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान
घोषित कार्यकारिणी में कुल 70 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से श्यामलाल पंचारिया, राजकुमार मेघवाल, किशोर कुमार जाट, सोहनलाल मेघवाल, साधुराम सुखार, गोमती देवी, मीना देवी, कृष्णा कौर, उमिला साख, रघुवीर सिंह, प्रकाश सैनी, सत्यनारायण, रामपाल भाट सहित अनेक कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है।
संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य — धर्मवीर गिरी
मंडल अध्यक्ष धर्मवीर गिरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा, योग्यता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम भाजपा के मूल मंत्र “सेवा, समर्पण और संगठन” की भावना से कार्य करेगी।