कोलायत। उपखण्ड के हंदा थाना क्षेत्र के लमणा गांव के अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह उम्र 50 वर्ष की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है की बिजली कंपनी के कर्मचारियों के धमकाने से व्यक्ति आहत होकर
विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन उसे बीकानेर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। कल दोपहर से व्यक्ति का शव बीकानेर पी बी एम हॉस्पिटल के शव गृह में रखा है। परिजन हंदा थाने के बाहर दर्जनों की तादाद में धरने पर बैठे है। अभी तक कम्पनी को कोई अधिकारी आया है पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सी ओ संग्राम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।