श्री कोलायत। 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक बीकानेर,नोखा, तेजरासर में होने वाली 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कोलायत और कोलायत के आसपास के क्षेत्र की सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 15 छात्र और 10 छात्राएं कुल 25 खिलाडी रवाना हुए हैं।
कोच रामावतार सैन ने बताया की इन सभी खिलाड़ियों को कोलायत के समाजसेवी रमेश पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रमेश पुरोहित, एडवोकेट अरुण राठौड़, जागृति राठौड़, दुर्ग पाल सिंह राजवी और सुनील सैनी ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं।