व्यास जयपुर में बुधवार को एएसजीआई का पद संभालेंगे

जयपुर। राजस्थान में वरिष्ठ अधिवक्ता भरत व्यास राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में बुधवार को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल आफ इंडिया (एएसजीआई) का पद संभालेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार का बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता व्यास पूर्वाह्न 11 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। वह अगले तीन वर्षों तक राजस्थान उच्च न्यायालय में भारत सरकार की ओर से पैरवी करेंगे। भरत व्यास की नियुक्ति 19 सितम्बर 2025 को हुई थी, जो एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इस संबंध में आदेश केंद्रीय विधि विभाग द्वारा जारी किए गए थे। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पूज्य साधु सर्वदर्शन दास महाराज भी मौजूद रहेंगे।