श्री कोलायत। कोलायत की कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकैडमी के 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ और रामावतार सेन ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में बीके स्कूल की राधिका रामावत मालपुरा टोंक जाएगी।
14 वर्ष आयु वर्ग राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीडी भोजक स्कूल का हेमांग राठौड़ , और 19 वर्ष आयु वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जय महावीर स्कूल की मानवी रामावत और अभिषेक रामावत, एम .आर. बी .स्कूल की मानवी रामावत , गवर्नमेंट सीनियर स्कूल चक विजयसिंहपुरा की अनसूया बिश्नोई , महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल कोलायत के विष्णु पुरोहित, सहित यह सभी छ: खिलाड़ी अजमेर जाएंगे। आज इन सभी खिलाड़ियों को बिश्नोई धर्मशाला खेल ग्राउंड से कोलायत के समाजसेवी श्री प्रभात सिंह जी भाटी साहब ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रभात सिंह भाटी, अमित भोजक, लालचंद सैन, नरेश रामावत, रेखा रामावत, सुनील पुरोहित, हुकमाराम जाट, जगदीश थालोड़, सुशील गहलोत आदि उपस्थित रहे