तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल

अलवर। राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दम्पती सहित तीन लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के शिकार भूरा सिद्ध हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के लिए आए हुए थे। वे मंदिर से लौट रहे थे कि थार गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गयी। इस बीच एक मोटर साइकिल बीच में आ गयी। इससे मोटर साइकिल पर सवार मोनी सैनी (24) और थार में सवार जतिन शर्मा की मौत हो गयी जबकि कार में सवार हिमांशु सैनी और उसकी पत्नी और एक अन्य घायल हाे गये। पुलिस ने बताया कि घायलों का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।