दो स्कूली विद्यार्थियों की डूबने से हुई मौत, पसरा मातम

कोलायत। अभी अभी दो स्कूल के छात्रों की डूबने से मौत होने के समाचार सामने आ रहे है। ये हादसा कोलायत के हदां थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र की मौत खेत में बनी डिग्गी में डूबने से हुई है। एक छात्र दसवीं कक्षा तथा दूसरा छठी कक्षा का विद्यार्थी था। दोनों विद्यार्थी लमणा भाटियान के थे।

मौके पर हदां थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है। दोनों विद्यार्थीयों के नाम अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों विद्यार्थियों के शव कोलायत सरकरीं हॉस्पिटल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है।