हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया शहर में शुक्रवार को बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि दो हमलावर सुनियोजित तरीके से मोटर साइकिल पर आये। एक बदमाश दुकान में घुसा ओर विकास जैन पर गोलियां चला दी और उसी मोटर साइकिल पर दोनों मौके से फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल के नंबर और हमलावरों के चेहरे की तस्वीरें निकाल ली गई हैं। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद इन फुटेज और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, ताकि जनता की मदद से जल्द से जल्द हमलावरों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अलग-अलग दलों का गठन करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।