गायों को लड्डू व गुड़ खिलाकर मनाया भाटी का जन्मदिन, की उज्जवल भविष्य की कामना

श्री कोलायत। आज जिला उपाध्यक्ष (देहात) कांग्रेस कमेटी बीकानेर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष बज्जु श्याम सिंह भाटी बरसलपुर के जन्मदिवस पर विधानसभा सभा क्षेत्र श्री कोलायत के ग्राम पंचायत जागणवाला के 20RD भारमल फांटा में टीम के साथ मिलकर गायों को लड्डू व गुड़ खिलाएं। युवाओं के दिलों की धड़कन श्याम सिंह भाटी बरसलपुर का जन्मदिवस मनाया और भाटी साहब की दीर्घायु की कामना की।

श्याम सिंह भाटी बरसलपुर की आमजन के प्रति जो सेवा की भावना है उससे प्रेरित होकर राजनीतिक क्षेत्र में समूचे बीकानेर के युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं ऐसे जननेता के जन्मदिवस के अवसर पर इस प्रकार गौ सेवा का पुनीत कार्य कर हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।