बुजुर्ग के अश्लील फोटो खींचकर रुपये वसूलने वाला गिरोह गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लड़की के साथ जबरन अश्लील फोटो खींच कर साढ़े पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो महीने पहले उसके मोबाइल पर एक महिला ने अनजान नम्बरों से कॉल करके उसे पंचायत के काम का टेंडर स्वीकृत कराने के बहाने बुलाया और राजमार्ग पर उसे दो लड़कियों सहित चार पांच लोगों ने घेरकर उससे मारपीट की।

बाद में एक लड़की के साथ उसके जबरन अश्लील चित्र खींचकर उससे दस लाख रुपये मांगे। उसने अपनी पहचान वाले से साढ़े पांच लाख रुपये लेकर उन्हें दिये। अब वे पुन: धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कुवाड़ा खान, शेरू माली (27), कैलाश (29), पीयुष (20) और दो युवतियों निर्मला उर्फ निधि (22) एवं नीतू (22) को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह का मुखिया शेरू माली है जिस पर हत्या सहित विभिन्न अपराधों से संबंधित छह मामले पहले से पुलिस थानों में दर्ज हैं।